सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से हुई शुरुआत, अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर लग रही उपस्थिति
स्वास्थ्य कर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग संजीदा है। स्वास्थ्य कर्मियों को एप के जरिए ही हाजिरी लगानी होगी। इसके लिएराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करवाया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया शासन के निर्देश पर एप के जरिए सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की हाजिरी लगनी शुरू हुई है। सीएमओ ने डा. शर्मा ने बताया जनपद में फिलहाल72 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों…








