संजय वन का विकास शुरू डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ
मेरठ उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मेरठ के संजय वन में विकास कार्यों और सौंदर्यकरण का शुभारंभ किया है। इस परियोजना के तहत लगभग ₹8 करोड़ की लागत से संजय वन का कायाकल्प किया जाएगा। यह वन 12 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां पहले से ही 70 से अधिक पक्षी प्रजातियां और विभिन्न वन्यजीव रहते हैं। नए विकास कार्यों में वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, कैफेटेरिया, दो पार्कों का सौंदर्यकरण, बोटिंग के…









