जिलाधिकारी ने किया एनवायरमेंट क्लब के द्वारा वन विभाग मेरठ के सहयोग से मांझा त्यागो अभियान का शुभारंभ
गुरुवार को एनवायरमेंट क्लब के द्वारा वन विभाग मेरठ के सहयोग से मांझा त्यागो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कैम्प कार्यालय पर किया गया। इस दौरान अभियान का लोगो जिलाधिकारी द्वारा क्लब की टीम के साथ लांच किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करी कि मांझी का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे मनुष्य के साथ-साथ पक्षियों को भी हानि पहुंचती है। वहीं उन्होंने क्लब के आग्रह पर जिन जगहों पर मांझा बेचा जा रहा है…









