गुलावठी कि रामलीला में श्री राम केवट संवाद की सुंदर लीला का हुआ मंचन
गुलावठी,बुलंदशहर। नगर गुलावठी में श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रही 71 वें रामलीला महोत्सव में श्री राम केवट संवाद की सुंदर लीला का मंचन किया गया।जिसमें भगवान श्रीराम गंगाघाट पहुंचते हैं और केवट से कहते हैं कि हमें नाव से गंगा पार करा दो। केवट कहता है, प्रभु मैं आपके मरम को जानता हूँ, आपके चरणों में जादू है, जो पत्थर से स्पर्श होने पर मुनि की स्त्री बन जाती है। मेरी काठ की नाव उस पत्थर…









