कांवड़ सेवा शिविर में उपज पत्रकारों ने निभाया सेवा धर्म, शिवभक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थित वेदव्यासपुरी में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपज) के पत्रकारों ने कांवड़ सेवा शिविर के माध्यम से भोलेनाथ के भक्तों की तन-मन से सेवा कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस सेवा शिविर का आयोजन उपज महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा और जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में उपज प्रदेश सचिव एवं अध्यक्ष अजय चौधरी ने गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस…








