इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत राजस्थान के युवा पहुंचे एमआईईटी इनोवेशन सेंटर
मेरठ – नेहरू युवा केंद्र संगठन मेरठ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत राजस्थान से आए 27 युवा प्रतिभागियों ने एमआईईटी के इनोवेशन सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने एआईसीटीई आइडिया लैब में डिज़ाइन थिंकिंग और इनोवेटिव आइडिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। लैब की इंचार्ज डॉ. मोहिनी प्रीतम सिंह ने युवाओं को एडवांस कटिंग-एज टेक्नोलॉजी की जानकारी दी और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित…









