युवा कल्याण विभाग मेरठ द्वारा किया गया ब्लॉक स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। युवा कल्याण विभाग मेरठ के द्वारा बुधवार को गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द विकासखंड जानी खुर्द में ब्लॉक स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, प्रधानाचार्य रविकांत एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुलकित त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता के 100 मी० सब जूनियर बालक वर्ग में देवांश निवासी गैझा व सब जूनियर 100 मी बालिका वर्ग में सोफिया निवासी पांचली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सब जूनियर…








