जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक
मेरठ। बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। किसान दिवस में किसानों को विगत माह में आई शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गयीं, जिन पर पूर्ण संतुष्टि ना प्रदान करने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें पुनः विभागों को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि प्रत्येक दशा में किसान की बात को मौके पर सुनकर उसका गुणवत्तापरक समाधान किया जाए और आख्या प्रेषित…









