वेदांत मर्म’ बना प्रेरणा का स्रोत, राज्य साहित्य संस्थान ने किया सम्मानित
लखनऊ— साहित्य और आध्यात्म के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र पाठक के लिखे आध्यात्मिक ग्रंथ ‘वेदांत मर्म’ को उत्तर प्रदेश राज्य साहित्य संस्थान द्वारा 1,00,000 रुपये के प्रतिष्ठित गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके गहन अध्ययन, आध्यात्मिक दृष्टि और मौलिक चिंतन का प्रतीक माना जा रहा है। आपको बता दे कि पुरस्कार समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य…









