स्टांप घोटाले में वेंडर अक्षय गिरफ्तारः मेरठ में 7.20 करोड़ के फर्जी स्टाम्प घोटाले में हो रहीं गिरफ्तारी
मेरठ में 7.20 करोड़ के फर्जी स्टाम्प पर 997 लोगों की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने वेंडर अक्षय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी विशाल वर्मा को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। उत्तर प्रदेश के स्टांप और न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल को 2023 में मेरठ में हुए दो बैनामों की शिकायत मिली। कहा गया कि इनमें जो स्टांप लगे हैं,…








