ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक से की आत्मीय भेंट, महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण
मेरठ – उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा० सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) श्रीपाद येसो नाईक से आत्मीय भेंट कर महाकुंभ 2025 के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें इसमें सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। सोमेंद्र तोमर ने महाकुंभ के महत्व, इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानव एकता का प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों…









