कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में “नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता” विषय पर किया गया व्याख्यान का आयोजन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की अनुशासन समिति के द्वारा “नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप जी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नैतिक मूल्यों का पूर्ण रूप से समावेश किया गया है जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को ग्रहण करते हुए नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करेगा। आज वर्तमान समय में छात्राओं को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को ग्रहण करने की अत्यंत आवश्यकता…









