सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन
मेरठ। शुक्रवार को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रोफेसर किरन प्रदीप तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार पंवार, एवं वीरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, दिल्ली रोड, मेरठ उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की साफ सफाई की गई एवं मानसी,…









