विश्व खाद्य दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में विश्व खाद्य दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम “बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ मिलाना” था, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सतत कृषि, पोषण और खाद्य सुरक्षा में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर मेकिंग और खाद्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें 100 से अधिक छात्रों ने…









