युवक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, दोस्ती को लेकर हुआ विवाद
लोहियानगर थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर 10 में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने अपने-अपने शटर गिरा दिए। गनीमत रही कि गोली तासिफ नामक युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।घटना के समय तासिफ अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध…









