महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
प्रकृति के रंग का त्योहार हरियाली तीज बुधवार को महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। सुहागिनों ने हाथों में मेहंगी लगाकर व सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु की मंगलकामना की। हरियाली तीज पर कहीं महिलाओं ने किट्टी पार्टी की तो कहीं महिलाओं ने गु्रप में शामिल होकर तीज महोत्सव मनाया। सरस्वती एन्कलेव में बुधवार शाम को महिलाओं ने धूमधाम से तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया। विभिन्न तरह के गेम खेलकर जमकर…








