पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
नली हुसैनपुर स्थित आदर्श इण्टर कालेज में विपनेट क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को पृथ्वीदिवस मनाया गया।गौरतलब है कि वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम हमारे इस ग्रह में निवेश करें रखी गयी है। इस दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए मौजूदा चुनौतियों को जानकर उन्हे खत्म करने के उपायो पर विचार विमर्श किया जाता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान दिया और बताया कि किस प्रकार अवाहित मानवीय गतिविधियो के चलते…







