मुख्यमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किये गये “घरौनी” वितरण कार्यक्रम का जनपद मैं हुआ सजीव प्रसारण
● जनपद के 70 ग्रामों में 20226 लोगों को मिला घरौनी का प्रमाण पत्र हापुड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ग्रामीण आवसीय अभिलेख “घरौनी” वितरण कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तथा जन प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सरस्वती विद्यालय हापुड़ के सभागार में दिखाया गया।…







