मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस पाठशाला का आयोजन
गढ़मुक्तेश्वर – देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस पाठशाला में उत्तर प्रदेश साइबर अपराध मुख्यालय द्वारा संचालित साइबर क्राइम जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नीरज कुमार कोतवाली प्रभारी तथा विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता सृष्टि चौहान साइबर क्राइम प्रभारी, राकेश कुमार शर्मा उपनिरीक्षक यातायात, रूबी शर्मा योग शिक्षक उपस्थित रहे। साइबर क्राइम साइबर क्राइम प्रभारी सृष्टि चौहान ने छात्राओं को बताया कि डिजिटल युग…









