मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
गढ़मुक्तेश्वरः नगर में स्थित कचहरी परिसर में अपनी मांगों को लेकर बुधवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इससे न्यायालय में वाद संबंधी कार्यों के लिए आए फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गढ़ में सीनियर डिवीजन कोर्ट की स्थापना की मांग की। गढ़ बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार की हड़ताल करने के निर्णय लिया…








