मेयर महेश कुमार ने मेहरौली में किया डॉ. बी. आर. अंबेडकर पॉली क्लीनिक का उद्घाटन
नई दिल्ली – नगर निगम के मेयर महेश कुमार खिंची ने मंगलवार को मेहरौली विधानसभा के वार्ड 155 में डॉ. बी. आर. अंबेडकर नाम से पॉली क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पॉली क्लीनिक में सभी टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरों से परामर्श मरीजों को मुफ्त दिया जाएगा। इस पॉली क्लीनिक में खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर समेत अन्य बीमारियों का इलाज मिलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर दक्षिणी जोन वार्ड कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण…









