मौसम की दृष्टि से दिल्ली के लिए जुलाई महीना रहा अजीबोगरीब; लू और बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दिल्ली के लिए जुलाई का महीना मौसम की दृष्टि से बहुत ही अजीबोगरीब रहा क्योंकि इस महीने में पांच दिन लू चली, जो 2012 के बाद से अधिकतम है। इसके अलावा मानसून भी दो सप्ताह की देरी से आया, जो असामान्य है और लगभग दो दशकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली मूसलाधार बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने की शुरुआत प्रचंड गर्मी से हुई। लगातार तीन दिन-एक, दो और तीन जुलाई को लू चली। जुलाई के…




