भाजपा के सांसदों से लेकर केंद्रीय मंत्री तक चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंक रहे हैं- संजय सिंह
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साक्ष्यों के साथ बताया कि मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, पूर्व सांसदों समेत अन्य फर्जी पते पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जिस सांसद आवास पर कब्जा किए बैठे हैं, उस पते पर 33 वोट…









