अरविंद केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों में रह रहे पूर्वांचल समाज के लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया- संजय सिंह
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल समाज के सिर्फ 5 लोगों को टिकट देने पर हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही पूर्वांचल समाज की इज्जत और सम्मान करती है। इसलिए हमने दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल समाज से आने वाले 12 लोगों को टिकट दिया है, लेकिन भाजपा ने सिर्फ 5 को टिकट दिया है। भाजपा पूर्वांचल समाज को बड़े ही तिरस्कार…









