धोबी समाज के लोगों से बिजली और पानी का चार्ज कमर्शियल नहीं, बल्कि घरेलू लिया जाएगा- केजरीवाल
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में धोबी समाज के विकास के लिए कई गारंटी दी। उन्होंने कहा कि मैं ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी का सीएम उम्मीदवार के तौर पर धोबी समाज की लंबित मांगों को स्वीकार करता हूं और एलान करता हूं कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर हम धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे। धोबी समाज लोग बोर्ड में अपनी समस्याएं और सुझाव दे…









