महाकुंभ के दौरान अचानक प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की वजह से ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश में हो चुकी है, फिर भी कोई सबक नहीं लिया गया – संजय सिंह
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी ने शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की बदइंतजामी और निष्क्रियता को जिम्मेदार बताया है। “आप” के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में बार-बार रेल घटनाएं हो रही हैं। आखिर और कितनी दुर्घटनाओं के बाद केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होगी? रेलवे प्रशासन की बदइंतज़ामी के कारण हुए इस हादसे में महाकुंभ जा रहे…









