अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘‘आप’’ ने अपने सारे वादे पूरा करके दिखाया है, अब हाउस टैक्स को लेकर बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं- महेश खिंची
नई दिल्ली – नगर निगम की ‘‘आप’’ सरकार ने होली से पहले हाउस टैक्स को लेकर दिल्लीवालों को बहुत बडा तोहफा देने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला लिया है कि जो लोग तय समय सीमा के अंदर वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूरा हाउस टैक्स जमा कर देंगे, उनका पिछला बकाया सारा हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा। साथ ही, अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) में 100 गज के मकानों और रिहायशी क्षेत्र में चल…








