विपक्ष के हँगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामला, महँगाई और किसानों के मुद्दों पर विपक्षी दलों के हँगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज पूरे दिन बाधित रही और नौ बार के स्थगन के बाद अंतत: कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। कम से कम हाल के कुछ वर्षों में एक ही दिन में सदन की कार्यवाही इतनी बार स्थगित नहीं हुई थी। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी…
