पत्रकारिता की आजादी पर हमला: पुलिस की मनमानी के खिलाफ पत्रकारों का जबरदस्त प्रदर्शन”
ककरौली थाने पर जुटे सैकड़ों पत्रकार, फर्जी मुकदमा वापस लेने का दिया अल्टीमेटम **मुजफ्फरनगर प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार के रूप में उभरी ककरौली पुलिस की कार्रवाई ने पूरे जनपद के पत्रकारों को एकजुट कर दिया है। एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में सैकड़ों पत्रकारों ने ककरौली थाना घेरकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने पुलिस को रविवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया…

