

बुलन्दशहर – प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रदर्शनी के रविन्द्र नाट्यशाला में आज दूसरे दिन विकास उत्सव/मेले का किया गया आयोजन। मंत्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकास उत्सव/मेले का किया शुभारंभ। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन। महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में अनेक कल्याणकारी योजनाएं की गई संचालित मा0 मंत्री। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, विधायकगण चन्द्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।