
गुलावठी – आज ग्राम भटोना मे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया संगठन के मंडल अध्यक्ष मेरठ शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में आज शहीदी दिवस के मौके पर भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने पर श्मशान घाट में इंटर लॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया था। इसीलिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के वरिष्ठ सलाहकार मोहित तेवतिया को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष मेरठ शुभम , मंडल उपाध्यक्ष मेरठ कनकसिंह, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लाठर , नीरज गर्ग व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, नवीन तेवतिया फार्म वाले जिला सचिव बुलंदशहर, पिंटू मोदी व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर,मनोज भावा, अमरपाल ब्लॉक अध्यक्ष गुलावठी , गुलवीर सिंह, जसवीर सिंह, दुष्यंत राणा, राजू राणा, प्रदीप तेवतिया,आदि लोग मौजूद रहे।