विकास चौहान को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



बुलन्दशहर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा विकास चौहान को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विकास चौहान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष विकास चौहान समझे। कार्यकर्ता के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दूंगा। पार्टी के कार्यकर्ता के हर दुख -सुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। मेरे जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया है इसके लिए में शीर्ष नेतृत्व का आभारी रहूंगा।कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि विकास चौहान के जिला अध्यक्ष रहते हुए दोनों लोकसभा भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीती एवं सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जनपद बुलंदशहर का स्थान प्रथम आया, इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने विकास चौहान पर दोबारा भरोसा जताया है और जिला अध्यक्ष बनाकर विकास चौहान का मान बढ़ाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने विकास चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सच्चे मन से पार्टी में जो भी कार्यकर्ता काम करते हैं पार्टी उन्हें नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन शंभू सिंह राघव एवं जयप्रकाश शर्मा ने किया।
स्वागत सम्मान समारोह में विधायक अनिल शर्मा, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मी राज सिंह, मीनाक्षी सिंह, हिमांशु मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, नगर पालिका के सभी अध्यक्ष, सभी ब्लॉक प्रमुख, मुंशीलाल गौतम, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, संजय माहेश्वरी, नागेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, केपी सिंह, भवतोष गुर्जर, जनप्रिय, कुलदीप चौधरी, भीष्म सिसोदिया आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share