दिल्ली में आगामी सप्ताह से प्रारम्भ होगा संगठन पर्व — वीरेन्द्र सचदेवा



नई दिल्ली : भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया जिसे हम संगठन पर्व के रूप में देखते हैं वह आगामी सप्ताह से प्रारम्भ होगी। इस हेतू राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के लिए  महेंद्र नागपाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है और साथ ही दो सह चुनाव अधिकारी डा. योगेश आत्रेय एवं  विजय सोलंकी को भी नियुक्त किया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है पर इसी के हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते हैं। सचदेवा ने कहा की संगठनात्मक संरचना प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ समिति, मंडल समिति, जिला समिति से होते हुए प्रदेश समिति तक का चुनाव अवसर दिया जायेगा पर साथ ही जहां कार्यकर्ता चाहेंगे वहां समन्वय  से भी समिति गठन हो सकेगा।

Please follow and like us:
Pin Share