
हापुड़: जिले में पुलिसकर्मियों के लिए एक नई मिसाल पेश करने वाले दो अधिकारी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। थाना प्रभारी हाफिजपुर और थाना प्रभारी बाबूगढ़ की जोड़ी ने न केवल अपराध को नियंत्रित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है, बल्कि अपनी अनोखी शैली से भी लोगों को प्रभावित किया है। इन दोनों की जोड़ी अब जिले में एक ब्रांड बन चुकी है, जिसे लोग और अधिकारी दोनों ही सराहते नजर आते हैं।
आपको बता दे कि जिले की होली को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स कार्यक्रम का आयोजन किया। वही होली के मौके पर थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष पुंडीर और थाना प्रभारी बाबूगढ़ विजय गुप्ता ने कुछ ऐसा किया, जिससे न केवल लोगों को हैरान किया बल्कि पूरी पुलिस महकमे को भी गर्व महसूस कराया। विजय गुप्ता और आशीष पुंडीर ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को उनके आवास से अनोखे अंदाज में डोल नगाड़ों बैंड बाजों के साथ परेडिया स्टाइल में लेकर रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एक जैसी रंग-बिरंगी पगड़ी बाधने के साथ—साथ कुर्ता-पजामा व जुते पहन रखे थे। जो उनके सामूहिकता और एकता का प्रतीक बन गया। इस अनोखे अंदाज को देख कर सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी इनकी सराहना करने लगे। इसके बाद,सभी ने मिलकर होली का आनंद लिया। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व एएसपी विनीत भटनागर व डीएसपी जितेन्द्र शर्मा,वरुण मिश्रा सहित जिले के समस्त अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली शुभकामनाऐं दी।
वही इन दोनों अधिकारियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे न सिर्फ अपने कार्यों में सख्त हैं, बल्कि लोगों से जुड़ने का तरीका भी बेहद सहज और दोस्ताना है। यह उनकी कार्यशैली का हिस्सा है, जो पुलिस और जनता के बीच की मतभेदों की दीवार को तोड़ने का काम कर रहा है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों की जोड़ी अब एक मिसाल बन गई है, जो दूर—दूर तक मशहूर हो रही है। इस प्रकार की कार्यशैली यह सिद्ध करती है कि अगर पुलिस प्रशासन और जनता के बीच तालमेल हो, तो कानून व्यवस्था मजबूत हो सकती है और समाज में शांति बनी रह सकती है। विजय गुप्ता और आशीष पुंडीर की जोड़ी निश्चित रूप से जिले के लिए एक अनमोल धरोहर बन चुकी है।
