
गुलावठी – भटौना में भाजपा से प्रदेश सहसंयोजक पंचायत राज एडवोकेट सुंदर पाल सिंह तेवतिया के निवास स्थान पर होली के महापर्व पर सांस्कृतिक सदभाव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे सांसद डॉ महेश शर्मा का प्रदेश सहसंयोजक सुंदर पाल सिंह तेवतिया एवं डॉ प्रभात मुदगल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल वालों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाए। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली हुड़दंग नही बल्कि शांतिपूर्ण का त्योहार है। वही ढोल नगाड़ों के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया और ढोल बजाकर होली गीत गाए गए। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, गढ़ से विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, दीपक दूल्हेरा, डॉ प्रभात मुदगल, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी,दिल्ली से पार्षद रामनिवास एवं पूर्व विधायक अनीता लोधी और खुर्जा से पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह,भाजपा सांसद प्रतिनिधि डॉ सुरेश चंद शर्मा और मांगेराम त्यागी,विद्यावती तोमर,सीमा तेवतिया,डॉक्टर संचय अग्रवाल,अनुराग तोमर सहित विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। वही मंच का संचालन डॉक्टर जितेंद्र तेवतिया के द्वारा किया गया। वही इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।