त्योहारों पर उत्पाद मचाया तो होगी कठोर कार्रवाई:-एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह


परिचय:-बैठक में गणमान्य लोग एवं एसडीएम मवाना एवं थाना प्रभारी


बहसूमा। शुक्रवार को थाना परिसर में रमजान, होली, नवरात्रे ईद-उल-फितर के त्योहार पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मस्जिदों के इमाम एवं मंदिरों के पुजारियों तथा गणमान्य लोगों बुलाकर आपसी सौहार्द बनाये रखने एक दूसरे के त्योहार पर मिल जुलकर मनाए जाने के अपील की। बैठक में पहुंची एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि रमजान, होली, नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर का त्यौहार आ रहा है। जिसके चलते सभी लोग आपस में भाईचारा बनाये रखते एक दूसरे का सहयोग करें। आपस में मिलजुल कर त्योहार को मनाये। उन्होंने कहा कि गांव-गांव होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं को हल्के में न लें, और त्योहारों पर कोई समाजिक तत्व गड़बड़ी करता हुआ पाया गया तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को या थाने के नंबर पर सूचना दे। समय रहते कार्रवाई की जा सके। वहीं थाना प्रभारी इन्दू वर्मा ने सभी गणमान्य लोगों से कहा कि होली के मौके पर गांव में बिकने वाली अवैध शराब के बारे में जानकारी दें कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय सभी लोग आपस में तालमेल बनाकर शांतिपूर्ण संपन्न कराये, और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। क्षेत्र को भाईचारे का परिचय दें। इस मौके पर मुख्य रूप से तहसीलदार रणविजय सिंह, प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, प्रधान सरदार गुरबचन सिंह, प्रधान दीपक गुर्जर, प्रधान जगपाल सिंह, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, पूर्व प्रधान मलिक सिंह, सभासद वीरेंद्र नागर , सभासद मनीष अहलावत, विनीत अहलावत, पूर्व प्रधान सुभाष गुर्जर, अनीश राइन, खलील सलमानी, महेश अजराडिया, सभासद अरुण जाटव, दिलशाद सलमानी, इकबाल सैफी, प्रधान मोहन आदि लोग शामिल रहे।