8 मार्च आने में अब मात्र 6 दिन बचे हैं, अभी तक महिलाओं की न बैंक डिटेल ली गई, न कोई फॉर्म भरवाया गया – आप




नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के मुताबिक भाजपा पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की माताओं-बहनों को 2500 रुपए देने की शुरुआत करने का दबाव बढ़ा दिया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है कि भाजपा उन्हें 2500 रुपए कब देगी?  प्रधानमंत्री मोदी  ने पहली कैबिनेट में ही उनको 2500 रुपए प्रतिमाह देने की स्कीम लागू करने की गारंटी दी थी, लेकिन भाजपा ने पहली कैबिनेट में इसपर कोई चर्चा की। हमें लगा पहली कैबिनेट में ना सही, भाजपा इसे विधानसभा सत्र में पास कर देगी, लेकिन उसने पूरा सत्र अरविंद केजरीवाल को गाली देने में निकाल दिया। सीएम रेखा गुप्ता बताएं कि क्या 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएंगे या फिर मोदी का दूसरा वादा भी जुमला साबित कर देगी? आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप कुमार ने  कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी नई सरकार बनाई है और पिछले चार दिनों से विधानसभा का सत्र चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव में हमारी माताओं-बहनों से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सौगात दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार की पहली ही कैबिनेट में महिलाओं के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने की योजना को लागू करने का काम किया जाएगा। मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करके दिल्ली के लोगों ने भाजपा को वोट दिया और उसकी सरकार बन गई। कुलदीप कुमार ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि पहली कैबिनेट की बैठक हो चुकी है, लेकिन भाजपा ने महिलाओं के लिए 2500 रुपए देने की योजना को पास नहीं किया। मोदी जी की पहली ही गारंटी को दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जुमला साबित कर दिया। आम आदमी पार्टी को उम्मीद कि पहली कैबिनेट में महिलाओं को साम्मान राशि देने की योजना पास नहीं हुई तो अब विधानसभा सत्र में इस पर जरूर बात होगी। दिल्ली की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था कि भाजपा विधानसभा सत्र के दौरान जरूरत उनको बताएगी कि 2500 रुपए उनके खाते में कैसे आएंगे। उसका सिस्टम क्या होगा और उसको कैसे लागू किया जाएगा? कुलदीप कुमार ने कहा कि पूरी दिल्ली देख रही है कि अभी तक के विधानसभा सत्र में भाजपा केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिता रही है। विधानसभा के सदन में भाजपा का कोई एक मंत्री, विधायक या मुख्यमंत्री खड़ा होता है और वह केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देने का काम करता है। दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद भाजपा को मौका दिया है। भाजपा को बताना चाहिए कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कब आएंगे और कैसे आएंगे? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने एक बात और कही थी कि 8 मार्च को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के खाते में 2500 रुपए प्रतिमाह आने की शुरूआत हो जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताएं कि अब तो 8 मार्च आने में मात्र 6 दिन और बचे हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कैसे आएंगे? अभी तक तो आपने महिलाओं के बैंक की डिटेल ली है, ना कोई फार्म भरवाया है और ना ही कोई अधिसूचना जारी करवाई है। ऐसे में 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कैसे आएंगे? दिल्ली की माताओं-बहनों को इस बात का इंतजार है। अरविंद केजरीवाल को गाली देने से कुछ नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल को गालियां देकर ही भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई है। इसलिए वह अब काम करे और महिलाओं को 2500 रुपए दे। कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं को जवाब दें कि क्या उनके खाते में 8 मार्च को 2500 रुपए आ जाएंगे? क्या मोदी जी की गारंटी जुमला साबित तो नहीं होगी? आम आदमी पार्टी को लगता है कि सीएम रेखा गुप्ता मोदी जी की गारंटी को जुमला साबित करके रहेंगी। मुख्यमंत्री से हमारी अपील है कि जल्द से जल्द दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की सम्मान राशि देने का काम करें। भाजपा के पास सुबह से शाम तक सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गाली देने का काम रह गया है। गाली-गलौंज पार्टी अब सत्ता में आ गई है, अब तो अपने वादों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर आकर पूछ रही हैं कि उनके 2500 रुपए भाजपा की सरकार कब देगी? आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि सोमवार को दिल्ली विधानसभा के सदन में मुख्यमंत्री बताएंगी कि 8 मार्च को कैसे महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएगा। मोदी जी की गारंटी को भाजपा जुमला साबित न करे, बल्कि उसे पूरा करे। भाजपा द्वारा दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा कराने के लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा अगर असंवैधानिक तरीके से विपक्ष के आवाज को दबाना चाहती है तो इस देश के लोकतंत्र में बाबा साहब के संविधान मे विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सोमवार को हम सदन में जाएगे और जनता के मुद्दे को उठाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share