उत्तम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


मेरठ।‌ क्षेत्र के गांव रहावती में स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने साइंस की एग्जीबिशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान की अद्भुत दुनिया को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट्स तैयार किये। जिनमें सौर ऊर्जा जल संचयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्य प्रणाली और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से न केवल विज्ञान की अवधारणाओं को समझाया बल्कि उन्होंने समाज में विज्ञान के महत्व को भी प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की प्रशंसा की और उनकी मेहनत और प्रतिभा को सराहा। उत्तम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने कहा हमें अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत पर गर्व है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक अद्भुत अवसर था। जिसमें उन्होंने अपनी रचनात्मकता और विज्ञान की समझ को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी ने न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान की दुनिया में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया, बल्कि यह समाज में विज्ञान के महत्व को भी प्रदर्शित करने में सफल रही। इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान के अध्यापक एवं अध्यापिका हिमांशु सिंघल, रवि सहगल, अनुज सिरोही, निधि भड़ाना व शिखा सिरोही की देख-रेख में किया गया। प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में पूजा गुप्ता, नौशाबा प्रवीन, रुचि वर्मा, ज्योति रस्तोगी, लोकेश चौधरी, सोहनवीर सिंह, अरविंद चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Pin Share