दिल्ली विधानसभा में पहले दिन पेश होंगी कैग रिपोर्ट

PU


नई दिल्ली। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। 24 फरवरी को सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।इसके बाद अगले ही दिन आम आदमी पार्टी की सरकार के खर्च पर कैग रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी जारी नोट में बताया गया है कि एलजी के संबोधन के बाद भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी कैग रिपोर्ट 25 फरवरी को सदन के पटल पर रखी जाएगी। इसमें आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज को लेकर रिपोर्ट होगी। सनद रहे भाजपा लगातार कैग रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने की मांग करती रही है। दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, सत्र के पहले दिन यानी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी और उसके बाद उपसभापति का चुनाव होगा। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली भाजपा नीत दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को वायु गुणवत्ता पर एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही मोहल्ला क्लीनिकों पर रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं सरकार ने पात्र लोगों को सब्सिडी वाली रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना पर भी चर्चा की है।

Please follow and like us: