
मेरठ। डीपीएम पब्लिक स्कूल छात्रा श्रेया बासु ने जेईई मेंस की परीक्षा में 97.55 पर्सेटाइल अंक प्राप्त कर सफलता पाई। श्रेया बासु की सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। पिता मुकेश कुमार व्यवसाय करते हैं। माता सुनीता गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि श्रेया बासु नगर में स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में कक्षा 12 वीं का छात्रा है। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया बसु ने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी एवं प्रधानाचार्य जिया जैदी ने श्रेया बसु को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल श्रेया की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का भी प्रमाण है। विद्यालय परिवार उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वह आगे भी नई ऊंचाइयों को छुयेगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगणों ने श्रेया बासु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी।