
बुलन्दशहर – यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) जनपद बुलन्दशहर की टीम ने बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा से औपचारिक मुलाकात की।
उपजा बुलन्दशहर की टीम ने जिलाधिकारी श्रुति शर्मा को श्री राधा कृष्ण की मूर्ति फूल का गुलदस्ता भेंट कर औपचारिक मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात में जिला अध्यक्ष माधव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लोधी, जिला उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिना खान, जिला उपाध्यक्ष मोहित कौशिक, पदम सिंह दिलावर, नितिन कुमार लोधी,अनिल कुमार, राजेश गोविंद आदि लोग उपस्थित रहे।