गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मी से 10.7 लाख की लूट, सिहानीगेट थाना क्षेत्र की घटना की शुरू हुई जांच


गाजियाबाद। पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 10.7 लाख रुपये की लूट हो गई है।लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी को उस समय निशाना बनाया, जब वे कैश जमा करने बैंक जा रहे थे।सिहानीगेट थाना में 10.7 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पेट्रोल पंप कर्मी से हुई वारदात की पुलिस ने जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सिहानीगेट थाना क्षेत्र मेरठ रोड पर पेट्रोल पंप के पास लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। कर्मी के बैंक में कैश जमा करने जाने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लूट की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है। पेट्रोल पंप के मालिक रतन प्रकाश कंसल  हैं।गुरुवार को पेट्रोल पंप का कैशियर रोज की तरह पैसे जमा कराने बैंक जा रहा था।जैसे ही पेट्रोल पंप से निकले लुटेरों ने उसे घेर लिया। कैशियर ने पैसों को बचाने का प्रयास किया। लुटेरों के साथ उसकी हाथापाई भी हुई। लेकिन, लुटेरे उससे रुपयों का बैग छीन कर फरार हो गए। माना जा रहा है कि लुटेरे कैशियर की पहले से रेकी कर रहे थे। उसकी हर गतिविधि की जानकारी लुटेरों को थी। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया गुरुवार को एक पेट्रोल पम्प के कर्मचारी के साथ लूट सूचना मिली।बदमाशों ने रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश मेरठ रोड से भागे हैं। जिसके बाद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है।पीड़ित ने बताया कि के कर्मचारी संजय कुमार और अर्जुन बैग में 10 लाख 70 हजा रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही सिहानीगेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के सामने पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार दोनों कर्मचारियों पर तमंचा व पिस्टल तान दी। जिसके बाद स्कूटी को रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक सवार बदमाश स्कूटी और कैश को लूटकर फरार हो गए।

Please follow and like us:
Pin Share