
हापुड़ – धौलाना के यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) स्थित 1500 से अधिक फैक्ट्रियों पर ताला लगाकर उद्यमी धरने पर बैठ गये। कई दिनों से चल रहे प्रशासन व उद्यमी के बीच टकराव से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों के सामने भी दाल – रोटी की परेशानियां भी खड़ी होने लगी है। प्रशासन के रवैये से नाराज उद्यमियों और व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बधुवार को धरना प्रदर्शन किया। वही आपको बता दे कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन एवं उद्यमियों के बीच टकराव चल रहा है। उद्यमियों का आरोप है कि फैक्ट्रियों के मानकों की जांच के नाम पर अधिकारियों द्वारा अनावश्यक उत्पड़ीन किया जा रहा है। जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के चलते फैक्ट्री मालिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्हें अपनी फैक्ट्रियां बंदकर धरने पर बैठना पड़ा रहा है। जिसके चलते अधिकारी जांच के नाम पर उत्पीड़न – बिना किसी ठोस आधार के फैक्ट्रियों को बंद करने अनुचित मानक थोपने नए नियमों की आड़ में छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को निशाना बनाया जा रहा है। व्यवसायिक माहौल बिगड़ता जा रहा प्रशासनिक दखलअंदाजी से व्यापारियों का हौसला टूट रहा है। धरने पर बैठे उद्यमी ने चेतावनी दी है, प्रशासन ने संतोषजनक समाधान नहीं निकाला, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वही जिला प्रशासन का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और पर्यावरण मानकों की जांच जरूरी है, लेकिन किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे पर जल्द ही उद्यमियों और अधिकारियों के बीच बैठक की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन और उद्यमियों के बीच कोई समाधान निकलता है या औद्योगिक क्षेत्र की परेशानियां का संकट और गहरा जायेगा।