संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से निकाली


मेरठ। नगर में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से निकली गई। जिसमें बैडबाजो के साथ झांकी आकर्षण का केंद्र रही। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बैंडबाजो में बज रहे धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने रविदास जयंती सफल बनाने में सहयोग रहा। बुधवार को नगर में संत शिरोमणि रविदास जयंती का शुभारंभ हस्तिनापुर विधायक एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक व चैयरमेन सचिन सुकड़ी पूर्व चेयरमैन विनोद चहल ने फीता काटकर किया। रविदास जयंती पर झांकी नगर के मोहल्ला सड़कवाला से शुरू होकर मोहल्ला चैनपुरा, मैन बाजार, मोहल्ला कैलाशपुरी से होती हुई मोहल्ला बंसी एवं बटावली रोड पर बनी रविदास धर्मशाला में संपन्न हुई। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने संत शिरोमणि रविदास के चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा नगर में उनकी निधि से लगाई जाएगी। उन्होंने 21 हजार की थैली भेट की। इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद अरुण जाटव, राजू राठी, सभासद वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, दीपक जाटव, आकाश, मास्टर विकास, शेखर, नवीन जाटव, विष्णु जाटव, डॉक्टर धर्मपाल सिंह, संदीप कुमार, सभासद मा जाटव, राज्य मंत्री दिनेश सटीक ने मंडल अध्यक्ष अमित गोयल,₹21000 की तेरी लाल प्रमोद गर्ग, मास्टर दीपक, सागर कश्यप, चीनू जाटव, मनीष अहलावत, आदि लोगों का सहयोग रहा।

Please follow and like us: