महापुरुषों के चित्रों पर पैर रखने पर बदर अली सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ : महापुरुषों के चित्रों को पैरों तले रौंदने में लोहियानगर
पुलिस ने युवा सेवा समिति के संस्थापक बदर अली सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ब्रह्मपुरी के ईरा गार्डन निवासी शमीत चौधरी ने पुलिस को बताया कि तीन जनवरी को युवा सेवा समिति ने कार्यक्रम किया था। समिति संस्थापक बदर अली के फेसबुक पेज पर 44 सेकेंड का वीडियो प्रसारित हुआ था।

बालिदानी भगत सिंह, भारत रत्न डा. आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों का बैनर नीचे बिछा नजर आ रहा है। बदर अली सहित समिति के अन्य पदाधिकारी शादाब अली, दानिश सैफी, पार्षद शमशाद माहिगीर, सलमान कुरैशी, साजिद शेख, फैसल, मीजान, आदिल इलाही और एक अन्य उस बैनर को पैरों तले रौंद रहे हैं। थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि जल्द आरोपित गिरफ्तार होंगे।

Please follow and like us: