
मेरठ। नगर के मौहल्ला सड़कवाला में घर के सामने खड़ी बाइक को उठाकर भाग रहे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप देने के मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसके निशानदेही पर के चोरी की गई बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी इन्दू वर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला सड़क वाला निवासी हरि पुत्र एहसान की बाइक संख्या यूपी15 डीएच 5269 हीरो एचएफ डीलक्स को चोरी कर भाग रहा जिला सीतापुर निवासी विनय कुमार यादव पुत्र केदारीलाल को परिजनों ने भाई को तलाश करते हुए रंगे हाथों पड़कर पुलिस को सौंप दिया था पुलिस चोर से पूछताछ कर रही थी मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की गई है।