
हापुड़: दिल्ली और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय और विकास की नीतियों पर जनता के अटूट समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मिली जीत भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की स्वीकृति है। केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना विनीत अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, “दिल्ली के ‘केजरी दास’ की सरकार की नींव झूठ पर टिकी थी। पाप का घड़ा एक दिन टूटता ही है, और आज दिल्ली की जनता ने झूठी सरकार का किला ध्वस्त कर दिया है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के संकल्प पर मुहर लगा दी है।भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल भाजपा की इस जीत के बाद जिले के भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा, “जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा को मिला है। नवनिर्वाचित विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगे, जिससे दिल्ली की जनता को समस्याओं से राहत मिलेगी।” भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक जयप्रकाश, सुनील वर्मा, राजीव शर्मा, सुधीर गोयल, मनोज बाल्मीकि, प्रवीण शर्मा, मनोज तोमर, मनोज करणवल, मोहित पाल, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, मुनीश त्यागी, मनोज जैन, पवन गर्ग, शौदान सिंह, महीपाल सिंह, राजू पारिख, विकास शर्मा, सतीश सिंघल और जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।