
युवती बैंक में केवाईसी फार्म भरने आई थी, पुलिस कर रही मामले की जांच
मेरठ में एक बैंक कर्मचारी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एक कर्मचारी योगेश ने एक युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने केवाईसी फॉर्म से छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया और
पहले उसको काल के जरिए बुलाना चाहा, लेकिन युवती ने उसे आने से मना कर दिया ,बैंक कर्मचारी ने युवती को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर अश्लील संदेश भेजने लगा
घटना कुछ दिन पहले की है, जब
पीड़िता अपनी केवाईसी अपडेट करवाने बैंक गई थी। फॉर्म भरकर बैंक कर्मचारी ने उसी रात से आरोपी कर्मचारी ने छात्रा को फोन कर अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसने व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए और प्यार का इजहार भी किया।
परेशान होकर पीड़िता बृहस्पतिवार को ब्रह्मपुरी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी को उठाने पुलिस बैंक पहुंची तो बैंक मेनेजर ने पुलिस से कहा की आज का बैंक का लेन-देन का ब्योरा दे दे,उसके बाद बैंक कर्मचारी थाने पहुंच जाएगा लेकिन कर्मचारी बैंक से फरार हो गया या ऐसा भी हो सकता है बैंक मेनेजर की कर्मचारी को भगाने मे मदद की हो।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी बैंक से फरार की तलाश में जुट गई है। यह घटना बैंकिंग क्षेत्र में महिला सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग के मुद्दे को उजागर करती है।