थाना मेडिकल पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के अन्दरजनपदीय गैग का पर्दाफास, चोरी की 08 मोटर साईकिल बरामद, 03 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया।

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना मेडिकल पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान जागृति बिहार एक्सटेंशन गोल चक्कर से 03 बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से विभिन्न थानाक्षेत्रो से चोरी की गयी 08 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। बाल अपचारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोटरसाईकिल चोरी करने की बात कबूली है। हिरासत में लिये बाल अपचारियों के विरूद्ध थाना मेड़िकल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस  UP15CX3718 
2. मोटरसाइकिल बुलट UP16CL9449
3. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस UP15CN6471
4. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस UP15DY5878
5. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्रो UP14CP8093
6. मोटरसाइकिल बुलट-350 DL14ST9502 
7. मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स UP16DV1120
8. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस UP15VV5042
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री रोबिन कुमार थाना मेडिकल मेरठ।
2. उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह थाना मेडिकल मेरठ।
3. उ0नि0/यू0टी0 श्री चन्द्रकांत यादव थाना मेडिकल मेरठ।
4. है0कां0 कुर्बान चौहान थाना मेडिकल मेरठ।
5. कां0 संजीत सिंह थाना मेडिकल मेरठ।
6. कां0 सुनील कुमार थाना मेडिकल मेरठ।
7. कां0 ओमवीर थाना मेडिकल मेरठ।

Please follow and like us: