
मेरठ। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ, परिक्षेत्र मेरठ द्वारा मेरठ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में चलाये जा रहे “ऑपरेशन शस्त्र अभियान” के अन्तर्गत जनपद मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के नेतृत्व में थाना ब्रहमपुरी द्वारा सैक्टर 02 खत्ते के पास माधवपुरम से अभियुक्त समीम पुत्र मुस्तफा निवासी इत्तेफाक नगर थाना लिसाड़ीगेट मेरठ को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा एक तमन्चे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गयी थी। अभियुक्त के विरूद्व थाना ब्रहमपुरी पर मु0अ0सं0 0042/25 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -*
1. समीम पुत्र मुस्तफा निवासी इत्तेफाक नगर, श्याम नगर रोड थाना लिसाड़ीगेट मेरठ।
*बरामदगी का विवरण -*
1.01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त पचौरी थाना ब्रहमपुरी मेरठ ।
2. उ0नि0 श्री अभय यादव चौकी प्रभारी माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ ।
3. उ0नि0यू0टी0 श्री वैभव थाना ब्रहमपुरी मेरठ।
4. है0का0 934 जयकुमार थाना ब्रहमपुरी मेरठ ।
5. का0 1590 सचिन राठी थाना ब्रहमपुरी मेरठ।